फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज जिले की यूपी 100 की कार्यप्रणाली बेहतर पाई

Tue, 17 Oct 2017 12:18 AM IST
kannauj
विज्ञापन
यूपी100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम, एसपी को दीपावली त्योहार में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि अपराध संख्या में बढ़ोतरी की चिंता करे बगैर पीड़ितों की एफआईआर दर्ज दर्ज की जाए। प्रत्येक थाना/कोतवाली पुलिस हत्या, डकैती, बलात्कार के गंभीर पांच अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। दीपावली त्योहार के मद्देनजर चिकित्सक अवकाश पर न जाएं। बर्न वार्ड को क्रियाशील रखें।
विज्ञापन


सीएम ने निर्देश दिए कि अवैध गौकशी व अवैध रूप से संचालित स्लाटर हाउस में छापेमारी अभियान चलाएं। यूपी 100 के पांच जिले में बेहतर प्रदर्शन रहा है। कन्नौज जिले की यूपी 100 की कार्यप्रणाली बेहतर पाई गई। कहा कि शिकायकर्ता का किसी तरह से उत्पीड़न न किया जाए। एंटी भू माफिया के तहत जमीन संबंधी विवादों को त्वरित निपटाया जाए। यातायात अभियान जागरुकता पैदा करने के लिए चलाए जाए। यह अभियान कहीं से दिखावटी न लगे। केवल चालान से अभियान की इतिश्री न की जाए। जेलों की निरंतर विजिट करके वहां के हालातों पर नजर रखें। दीपावली त्योहार पर सर्राफा मार्केट सहित अन्य मार्केटों में आम जनता खरीददारी के लिए पहुंचेगी। ऐसे में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। इनसे निपटने के लिए मार्केट में पुलिस की लगातार पेट्रोलियम कराई जाए। ताकि कोई असामाजिक तत्व किसी तरह का दुस्साहस न कर सके। धान क्रय केंद्रों की जानकारी हासिल की।

कन्नौज जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में धान क्रय केंद्र के 35 केंद्र बनाए गए हैं। एक नवंबर से केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापना के निर्देश दिए। किसान ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण के प्रमाण पत्रों का वितरण 23 अक्तूबर तक करा दिया जाए। तीसरे चरण में सहकारिता के किसानों को शामिल कर लिया गया है। एक नवंबर को डिमांड जनरेट कर दी जाएगी। निकाय चुनाव के लिए अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन


लड़कियों की छेड़खानी रोकने के लिए जारी करें गाइड लाइन
कन्नौज। बीएचयू मामले से सबक लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि छेड़खानी को रोकने के लिए गाइड लाइन बनाकर जारी करें। जिनका उच्च शिक्षण संस्थानों में पालन कराए। कालेज कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। किसी मामले में पकड़े जाने पर किशोर व किशोरियों को थाने में कतई न बैठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें