फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : वनखंडेश्वरनाथ मंदिर की दोबारा पैमाइश कराने की मांग

विज्ञापन
फोटो 17सीएचबीपी54: एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपते भाकियू के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, पुनीत दुबे - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की पीपल वाली गली स्थित वनखंडेश्वरनाथ शिव मंदिर की जमीन की दोबारा पैमाइश के लिए भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले पैमाइश की गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, पुनीत दुबे के नेतृत्व में युवाओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि पीपल वाली गली स्थित वनखंडेश्वरनाथ शिव मंदिर की जमीन पर नगर के भूमाफिया ने अवैध प्लाटिंग कर दी थी।
इस कारण मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों में रोष है। इसकी जमीन की कई बार पैमाइश कराई गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि अगर मंदिर की जमीन पर कब्जा हुआ तो आंदोलन करेंगे। अनुराग त्रिपाठी, अभिषेक पाठक, शिवम शुक्ला, मन्नू मिश्रा, विवेक, धर्मा सैनी और रामजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें