फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में कन्नौज चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। डीएन इंटर कॉलेज में आयोजित हो रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन दिवस के अवसर पर कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को जनपद को अंको से कन्नौज ने प्रथम, द्वितीय फर्रुखाबाद व तृतीय स्थान पर औरैया ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के समापन पर जनपदों के स्थानों की घोषणा की की गई। समापन के दिन प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में रमन सिंह फर्रुखाबाद, 800 मीटर दौड़ में अभिषेक औरैया ,1500 मीटर दौड़ में अभिषेक औरैया रहे। अंडर 17 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अब्दुल कन्नौज , 800 मीटर दौड़ में विकास बाबू ओरैया ,1500 मीटर दौड़ में विकास बाबू औरैया रहे।
लंबी कूद में अभिषेक कन्नौज, अंडर 14 बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में ब्रजेश इटावा ,छह सौ मीटर दौड़ में सिंटू कन्नौज , लंबी कूद में विकास कन्नौज, प्रथम रहे। वहीं, अंडर 19 बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में रिंकी कुमारी ओरैया , 1500 मीटर दौड़ में रिंकी कुमारी औरैया व लंबी कूद में सलोनी फर्रुखाबाद रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंशी मौर्या कन्नौज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर डीआईओएस डॉ पूरन सिंह ने विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया।इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव सचिन यादव, प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह तोमर, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह, क्रीड़ा सचिव कन्नौज, क्रीड़ा सचिव फर्रुखाबाद, उदय प्रताप, नरेंद्र प्रताप, जितेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें