फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जिला पंचायत का इंजीनियर सरकारी संपत्ति व फाइलें लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/मानीमऊ। जिला पंचायत कार्यालय में तैनात इंजीनियर का स्थानांतरण होते ही सरकारी आवास से सरकारी संपत्ति व जिला कार्यालय से सरकारी फाइलें लेकर फरार हो गया। विभाग के अधिकारियों ने इंजीनियर के आवास का ताला तोड़कर सरकारी संपत्ति का अवलोकन किया तो सरकारी सामान कम पाया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में तैनात इंजीनियर हरेंद्र राव कन्नौज में प्रभारी अभियंता के पद पर कार्यरत थे। 21 अगस्त को उनका स्थानांतरण लखनऊ हो गया था। ऐसे में उन्होंने जिला पंचायत के सरकारी आवास में ताला लगाकर चले गए। दो महीने होने को हैं। सरकारी आवास खाली कराने के लिए विभाग की ओर से उन्हें कई बार सूचनाएं भेजी जा चुंकी, लेकिन न तो वह आवास खाली करने के लिए कन्नौज आए और न ही विभाग को कोई सूचना दी।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जग प्रसाद मौर्य के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम में कार्य अधिकारी विनोद कुमार कुशवाह, प्रभारी अभियंता अशोक कुमार यादव, मानचित्रकार अधिकारी शुभम यादव, नाजिर बेंचेलाल वर्मा, संपत्ति लिपिक वीरेंद्र दुबे को मानीमऊ जिला पंचायत आवासीय परिसर भेजा गया। विभागीय अफसरों ने प्रभारी अभियंता के आवास का ताला तोड़कर सरकारी संपत्ति का अवलोकन किया। इसमें प्रभारी अभियंता स्थानांतरण के समय सरकारी फ्रिज, एसी, बेड, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर, इन्वर्टर बैटरी, 33 हजार के बर्तन, रुम हीटर और आवास का बिजली बिल और कार्यालय से निर्माण विभाग व संपत्ति विभाग से सरकारी फाइलें व कागजात लेकर फरार हो गया। विभाग के कार्य अधिकारी विनोद कुमार कुशवाह ने बताया कि प्रभारी अभियंता हरेंद्र राव के आवास से सरकारी सामान गायब है। इसके लिए अभियंता को सूचित किया जाएगा। अगर वो आते नहीं हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अगर प्रभारी अभियंता सरकारी सामान वापस नहीं देता है, तो कोतवाली में प्रभारी अभियंता हरेंद्र राव के खिलाफ मुकदमा विभाग द्वारा लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें