फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में कनिष्का और भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो 01सीएचबीपी58: उत्कृष्ट कलाकृति बनाने वाले छात्रों के साथ मौजूद प्रधानाचार्य ज्ञानेश दुबे व अ? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज में सर्वोदय सबका उत्थान सबका कल्याण विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में जनता इंटर कॉलेज की कनिष्का गुप्ता व भाषण प्रतियोगिता में प्रभात कुमार दुबे गर्ल्स इंटर कॉलेज की दिव्यांशी यादव ने पहला स्थान जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर, पीवी इंटर कालेज प्रेमपुर, श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कालेज विशुनगढ़, प्रभात कुमार दुबे गर्ल्स इंटर कालेज, बाबा हरीपुरी इंटर कालेज व जेडी जनता इंटर कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने रंगों की सहायता से कागज पर मनमोहक आकृतियां बनाईं। निर्णायक मंडल में शामिल रानू शर्मा, प्रमोद कुमार व अंजना बाजपेई ने चित्रकला प्रतियोगिता में शिवांगी गुप्ता जनता इंटर कॉलेज को द्वितीय, सोनम श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज को तृतीय घोषित किया गया। इसी तरह से भाषण प्रतियोगिता में सुमित यादव भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज को द्वितीय व शिवानी जनता इंटर कॉलेज को तीसरा स्थान मिला।
प्रधानाचार्य ज्ञानेश दुबे ने विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। इस मौके पर रवींद्र कुमार स्वर्णकार, अरविंद कुमार शुक्ला, अनुज कुमार दुबे, विशाल सिंह, दिव्यांशी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें