फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्यानपुर प्रकरण: समझौते को लेकर पीड़ित को धमकाने पहुंचे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कल्यानपुर गांव में युवक को बंधक बनाकर पीट कर घायल कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के युवकों ने पीड़ित की छिबरामऊ स्थित दुकान पर पहुंचकर धमकाते हुए समझौते के लिए दबाव बनाया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम कल्यानपुर निवासी विकास कठेरिया ने 25 फरवरी की रात आठ बजे गांव के अजय पाल के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के कैलाश यादव व अखिलेश यादव ने उसे कमरे में बंद कर लिया और साथी अंशू यादव, आलोक यादव, अलकेश यादव ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बचाने पहुंचे अजय पाल के पुत्र लकी यादव, पत्नी अनीता व सचिन की भी पिटाई कर दी थी। विकास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इसकी जानकारी होते ही शुक्रवार को आरोपी पक्ष के कुछ युवकों ने छिबरामऊ के सौरिख तिराहा स्थित पीड़ित की दुकान पर पहुंचकर उसे समझौता करने करने के लिए धमकाया। कहासुनी के दौरान किसी ने युवकों को वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें