डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के नेतृत्व में जिलेभर के
इंजीनियर चार व पांच फरवरी को कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
सोमवार को नलकूप खंड में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष
राम महेश वर्मा ने कहा कि संघर्ष की इस बेला में सभी इंजीनियर कंधे से कंधा
मिलाकर एक-दूसरे का सहयोग देंगे। प्रदेश सरकार जब तक 4,800 ग्रेड पे
संबंधी शासनादेश नहीं जारी करेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। सुनील आनंद ने
बताया कि चार व पांच फरवरी को दो दिवसीय धरना व प्रदर्शन कलक्ट्रेट में
होगा, जिसमें हक व हितों की आवाज जोरदारी से उठाई जाएगी।
जन जागरण अभियान
के तहत गेट मीटिंग का दौर तब तक चलता रहेगा। जरूरत पड़ी तो 23 फरवरी से सभी
इंजीनियर हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर महासंघ के जनपद सचिव मकरंद
सिंह यादव, अशोक कुमार, एके सिंह, अंकुर सक्सेना, बृजेंद्र मोहन, राम मिलन,
ओपी सिंह, इंद्रजीत, हेमवीर कसाना,
कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद थे।