फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दस घंटे देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भीषण सर्दी के साथ ही कोहरे की मार से जनजीवन अस्तव्यस्त है तो वहीं कोहरे का असर ट्रेनों पर भी दिखाई दे रहा है। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 10 घंटा देरी से पहुंची। यात्री पूरी रात प्रतीक्षालय में ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

सर्दी के बढ़ते सितम के साथ ही कोहरा से भी जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। गुरुवार की सुबह घना कोहरा होने के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता बहुत ही कम होने पर उन्हें गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। कोहरे की वजह से इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ा। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटा देरी से गुरसहायगंज प्लेटफार्म पहुंची। ट्रेन के आने का समय रात्रि 8:23 बजे है लेकिन गुरुवर की सुबह 6:00 बजे पहुंची। वहीं, कासगंज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर और कानपुर से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटा देरी से पहुंची है। स्टेशन मास्टर मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि कोहरे की वजह से कालिंदी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें