फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत प्रारंभ

Thu, 26 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बस्ती राम न्यू टीचर्स कालोनी में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन



 
बुधवार दोपहर कथा पंडाल से शुरू हुई कलश यात्रा शक्ति पीठ गमा देवी मंदिर तक गई। पंडित बनारसी दास शास्त्री ने विधि विधान पूर्वक पूजन कराया। बैंडबाजों की धुन पर महिलाएं, बच्चे और युवा झूमते हुए चल रहे थे। इसके बाद वापस कथा पंडाल पहुंचकर कलश यात्रा समाप्त हुई। मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों की स्थापना कर की गई।

 
यजमान का दायित्व गोविंद सिंह सेंगर और रजनी सेंगर ने निभाया। पंडित मुनेंद्र दुबे प्रतिदिन दोपहर 12 से सायं छह बजे तक कथा का रसपान कराएंगे। समापन एक दिसंबर को तथा हवन एवं भंडारा दो दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में निधि दीक्षित, छाया, ऊषा, कल्पना, नीना, सुशील भदौरिया, डौली, रजत सेंगर, नारायण सिंह, गनेश सिंह, रनवीर सिंह, आदित्य कुमार, प्रदीप, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें