कन्नौज। कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से आठ तक हिंदी, अंग्रेजी माध्यम सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों में 22 तक का अवकाश घोषित कर दिया है। 16 मार्च से प्रस्तावित परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। विद्यालय में दो प्रमुख स्थानों पर कोरोना वायरस के जागरुकता के पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा निदेशक डॉ.सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने अपने निर्देश में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया गया है। विद्यालय 14 से 22 तक अवकाश रहेगा। अंग्रेजी माध्यम, हिंदी माध्यम सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 16 मार्च से प्रस्तावित परीक्षा अब 23 से 28 के बीच आयोजित कराई जाएगी। बीएसए केके ओझा ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद आदेश जारी कर दिया गया है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।