फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे के विरोध में बसपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपते बसपा नेता। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बसपा कार्यकर्ता अवधेश कुमार की जमीन पर कब्जे के विरोध में बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर सात दिसंबर से पीड़ित ने तहसील में अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष जाटव, जिला महासचिव सतीश शाक्य के साथ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित अवधेश कुमार जाटव ने बताया कि मौजा सिलुआपुर में सन 1975 में गांव की खुली बैठक में पिता रामबाबू के नाम पट्टा किया गया था। 14 नवंबर 2008 को तत्कालीन तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल ने पुलिस टीम के साथ कब्जा दिलाया था। 25 नवंबर 2020 को इस जमीन पर गांव के प्रेमचंद्र, मानेंद्र, मुकेश, राजकिशोर, जितेंद्र ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत करने पर एसडीएम ने तालग्राम थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब सात दिसंबर तक न्याय न मिला तो तहसील में अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बसपा नेता अवनेश जाटव, केडी वर्मा एडवोकेट, कंचनलाल जाटव, अखिलेश जाटव, सत्येंद्र बाथम तथा सुशील गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें