फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीएम से शिकायत करने आईं छिबरामऊ की कांशीराम कालोनी की महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ की कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली का लाखों रुपये का बकाया बिल भेजकर उत्पीड़न किया जा रहा है। पुराना बकाया बिल माफ कर नए सिरे से बिल जमा कराया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में कृषि मेले के आयोजन को देखते हुए पुलिस बल ने इन्हें परिसर के वन विभाग कार्यालय के पास रोक लिया। यहीं इनकी शिकायत सुनी गई। महिलाओं ने कहा कि वह लोग लाखों रुपये का बिल जमा करने की हैसियत में नहीं हैं। कुछ कर्मचारी उनसे तीन सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बिजली बिल ले गए। अब वह ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इस मौके पर नसीम, शबनम, राजिया, तारा, सितारा, सबीना, शमीम, समीर, रघुनंदन, चंचल, विजय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें