फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा गोशाला का 45 फीसदी मिला निर्माण, प्रगति खराब

विज्ञापन
निर्माणाधीन कान्हा गोशाला की जांच करते एसडीएम जयकरन समेत टीम के अन्य सदस्य। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। नगर में गोवंश संरक्षण के लिए नगर पंचायत कान्हा गोशाला का निर्माण करवा रही है। डीएम के आदेश पर तिर्वा एसडीएम समेत तीन सदस्यीय टीम ने जांच की तो सिर्फ 45 प्रतिशत काम मिला। एसडीएम ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होेंने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत तिर्वा में कान्हा गोशाला निर्माण के लिए शासन से 1.65 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ। इसमें नगर पंचायत को प्रथम किस्त के रूप में 84 लाख का बजट आवंटित कर दिया गया। डीएम ने निर्माण व गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। तिर्वा एसडीएम जयकरन समेत पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एई गुरुचरन व प्रांतीय खंड के एई भुवनेश कुमार को जांच सौंपी गई। बुधवार को तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर जांच कर निर्माण व गुणवत्ता की जानकारी ली। 45 फीसदी काम मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-समय पर गुणवत्ता की जांच की जाएगी। बाद में तिर्वा एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन

अन्ना पशुओं के संरक्षण के लिए तिर्वा नगर पंचायत ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर गांव के बाहर कान्हा गोशाला का निर्माण करवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें