फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर छात्रों ने सीनियर टीमों को खो-खो में कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कस्बे के बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज तालग्राम में विद्यालय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जूनियर छात्रों ने सीनियर टीम को हरा दिया। कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्राओं ने कक्षा 10 की टीम को तीन प्वाइंट से हराया। वहीं, कक्षा सात की टीम ने कक्षा आठ को चार प्वाइंट से हरा दिया। इसके अलावा कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्रों की टीम ने कक्षा 12 की टीम को एक प्वाइंट से हरा दिया। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके पहले खो-खो प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य राकेश कुमार सरोज ने शुभारंभ किया। इसके बाद व्यायाम शिक्षक अखिलेश कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर शिक्षक सुनील कुमार राजपूत, ललित शाक्य, अवधेश कुमार, आशुतोष मिश्रा, दाताराम, धनंजय पटेलि, मुकेश कुमार और सागर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें