फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्वी बाईपास पर जंक्शन निर्माण जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अलीगढ़-कानपुर हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चार साल पहले ही पूरा हो चुका है पर पूर्वी-पश्चिमी बाईपास व फर्रुखाबाद चौराहे को अधूरा छोड़ दिया गया। ऐसे में ये स्थान हादसों का सबब बन चुके हैं। जाम व हादसों को देखते हुए पूर्वी बाईपास पर अधूरे जंक्शन का निर्माण इसी महीने शुरू हो सकता है। एनएचएआई और कार्यदायी संस्था ने इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


पूर्वी बाईपास पर अधूरे पड़े जंक्शन की जमीन पर तीन सालों से निजी बसों ने अवैध कब्जा कर अड्डा बना लिया है। साथ ही ट्रक व ऑटो चालकों ने भी हाईवे की पटरी पर वाहनों को खड़ा कर देते हैं। आड़े-तिरछे खड़े होने वाले इन वाहनों के कारण यहां पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इन चार सालों के दरमियान पूर्वी बाईपास पर कई लोग मौत का शिकार बन चुके हैं जबकि 50 लोग घायल हुए। आए दिन होने वाले हादसों को देखते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जंक्शन निर्माण पूर्ण कराए जाने का मुद्दा कई बार उठाया।
अक्सर हादसों व जाम की समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने पूर्वी बाईपास पर जंक्शन का इसी माह में ही जंक्शन निर्माण शुरू कराने की तैयारी कर ली है। कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा के मैनेजर नवीन यादव ने बताया कि ले-आउट व बजट से लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बरसात के कारण निर्माण शुरू नहीं किया गया था। बारिश का दौर खत्म हो चुका है। माह के अंत तक निर्माण शुरू कराया जाएगा। पूर्वी बाईपास पर आवागमन की व्यस्तता को देखते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने की कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें