फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी ने किया छात्रा के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। छात्रा के अपहरण का प्रयास कर रहे जोगी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसकी धुनाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस जोगी को थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी जोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भदौरियनपुरवा निवासी हाईस्कूल की छात्रा विद्यालय से घर जा रही थी। गोपालपुर और गहैपुरा मार्ग में जोगी मिल गया। वह छात्रा को रोकने लगा। इससे वह डर गई। जोगी ने उसे प्रसाद देने की बात कही। इसके बाद भी छात्रा नहीं रुकी तो वह छात्रा को हाथ पकड़कर खींचने लगा। तभी छात्रा ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान आ गए। उन्होंने जोगी की धुनाई कर दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। छात्रा ने बताया कि जोगी उसे पकड़कर ले जा रहा था। पुलिस जोगी को थाने ले गई। पूछताछ करने पर जोगी ने अपना नाम विजयनाथ पुत्र बिच्छूनाथ निवासी राजपुर बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जोगी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें