फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 10 आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सक

विज्ञापन
तहसील के सूचना एवं विज्ञान केंद्र में होम्योपैथिक चिकित्सक को नियुक्ति पत्र देते डीएम राकेश कुम - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले को पांच आयुर्वेदिक व पांच होम्योपैथिक चिकित्सक मिले हैं। सीएम ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग में चिकित्सकों को बेहतर ढंग से कार्य करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सोमवार को सदर तहसील के सूचना एवं विज्ञान केंद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जड़ी बूटियों का भंडार है। इनका प्रयोग आयुर्वेद व होम्योपैथी से जुड़े क्षेत्र में अधिक किया जाता है। चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्रों में शोध कार्य जारी रखें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर आयुर्वेद का ज्ञान रखने वाले विशेषज्ञों की सूची तैयार करें। टेलीमेडिसिन के माध्यम से साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक रूप से सभी विशेषज्ञों को जोड़कर जनता को लाभान्वित करें। बाद में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले को पांच आयुर्वेदिक और पांच होम्योपैथिक चिकित्सक मिले हैं। इनसे राहत मिलेगी। डीएम ने डॉ. स्वप्निल सक्सेना को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मढ़पुरा, डॉ. सलिहा सिद्दीकी को सौरिख, डॉ. पायल सक्सेना को सरायप्रयाग, डॉ. नादिरा खातून को सिकंदरपुर टाउन व डॉ. विपुल शुक्ला को सकरावा में आयुर्वेदिक चिकित्सक की तैनाती का पत्र दिया।
इसी तरह होम्योपैथिक में डॉ. पूजा अग्निहोत्री को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नगलादुर्ग, डॉ. कोमल राठौर को पृथ्वीपुर, डॉ. गरिमा वर्मा को सौसरापुर, डॉ. रितु वर्मा को खड़िनी व डॉ. मनीष पांडेय को सरायप्रयाग में होम्योपैथिक चिकिसालय के लिए नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन रहेजा, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय डॉ. विमल चंद्र कटियार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें