फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला पंचायत में नौकरी दिलाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव व इनके दो साथियों पर लगा है। पुलिस ने उन्नाव की एक महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बार अपने क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य को जिताने में इनका योगदान रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से पुलिस व प्रशासन सपाइयों से जुड़ी हर शिकायत को गंभीरता से ले रहा है। पहले गुरसहायगंज में सपा नेता धर्मेंद्र यादव के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज हुई। सपाइयों के प्रदर्शन के बावजूद जेल भेजा गया। अब जमानत पर बाहर हैं। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव, इंद्रेश यादव की शिकायत होने पर राजस्व टीम से जमीनों की पैमाइश कराई गई। नोटिस दिया गया। अब सदर कोतवाली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव व इनके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखी गई है।
उन्नाव जनपद की रहने वाली महिला की तहरीर को आधार बनाया गया है। तहरीर के मुताबिक पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव ने बुलाया था। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय में सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही। पंचायत चुनाव होने के बाद 17 जून को करीब ग्यारह बजे एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना देकर कहा कि नेम सिंह यादव ने नौकरी की बात करने के लिए बुलाया है। एक कमरे में ले जाकर कोल्ड्रडिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। नेम सिंह यादव ने अपने दो सथियों के साथ दुष्कर्म किया। बाद में सफेद रंग की कार में बैठाकर एक मोहल्ले के बाहर छोड़ दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाल विकास राय ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह एक आपराधिक कृत्य है। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें