कन्नौज। जिला अस्पताल को महज 1100 मास्क की आपूर्ति मिली है। यह अस्पताल के कर्मचारियों, चिकित्सकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 10 हजार मास्क की दो बार डिमांड निरस्त हो चुकी है। 200 सैनिटाइजर अभी तक नहीं मिले हैं।
जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट जेएस राजपूत ने बताया कि 1100 मास्क की 19 मार्च को डिमांड भेजी गई थी। मास्क कंपनी ने उपलब्ध करा दिए हैं। इन्हें अस्पताल के कर्मचारियों, चिकित्सकों के बीच वितरण कराया गया। 10 हजार मास्क की डिमांड निरस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि कोई भी कंपनी मास्क की 10 रुपये से अधिक में बिक्री नहीं करेगी। इससे कंपनियां मास्क के आर्डर निरस्त कर रही हैं। 200 सैनिटाइजर के लिए डिमांड भेजी गई थी। वह नहीं आ सके।