फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झूम के बरसे बदरा, गिरा 15 डिग्री तापमान, पीला अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह बारिश किसानों और ईंट-भट्ठा कारोबारियों के लिए आफत बनकर आई। उधर, मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए पीला अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को तहस-नहस कर दिया। गेहूं और सरसों की तैयार फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे दाना गिरने और फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश की सबसे ज्यादा मार ईंट-भट्ठा उद्योग पर पड़ी है। अचानक हुई तेज बारिश से भट्टों पर सुखाने के लिए रखी लाखों कच्ची ईंटें गलकर मिट्टी बन गईं। भट्ठा कारोबारी अखिलेश दुबे के अनुसार, उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। कोयले की बढ़ती कीमतों और श्रमिक समस्याओं के बीच यह प्राकृतिक आपदा कमर तोड़ने वाली है।
शहर में जलभराव और यातायात बाधित
दोपहर की मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। शहर के निचले इलाकों, गलियों और मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव देखने को मिला। सराय मीरा, तिर्वा सड़क और मुख्य बाजार के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण कई वाहन सड़क पर बंद हो गए, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन


वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के कारण उत्तर मध्य भारत में बारिश हो रही है। आने वाले 48 घंटों में कानपुर मंडल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। किसानों को चाहिए कि वह अभी ग्रीष्मकालीन मक्का, उड़द, मूंग में सिंचाई स्थगित करें।
विज्ञापन

-डॉ. अमरेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें