फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से दो लाख की चोरी

Fri, 05 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व पीएसी की गश्त को चुनौती देते हुए बुधवार की रात चोरों ने मोहल्ला गांधी नगर में एक सराफा की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को बाईपास पर नाले में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले में सर्राफा व्यवसायी ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वहां रखी तिजोरी को उठा ले गए। तिजोरी से सोने-चांदी के जेवर व नगदी निकालकर उसे बाईपास स्थित एक नाले में फेंक दिया। सर्राफा व्यवसायी वसीम ने बताया कि करीब दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें