फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर रोडवेज बस ने मारा कट, महिला और पौत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर गैस एजेंसी क्रासिंग के पास रोडवेज की जनरथ बस ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दादी और नाबालिग पौत्र की मौत हो गई। बाइक चला रहे बेटे ने हेलमेट पहन रखा था। इससे जान बच गई। शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। वहीं हादसे के बाद चालक बस समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के हजरतपुर गांव में रहने वाले दीनानाथ खेती करते हैं। जसोदा प्रतिनिधि ने बताया कि दीनानाथ का बेटा टिंकू राजपूत (35) अपनी मां नन्हीं देवी (55) और बेटे अभय (8) के साथ बाइक से निकला था। यह नन्हीं देवी की भतीजी की शादी में शामिल होने अमिलिया ( बिल्हौर) जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जीटी रोड गैस एजेंसी के पास जनरथ रोडवेज बस ने मुर्गी फार्म के वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को कट मार दिया। इससे सभी दूर जाकर गिरे। अभय का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया। चंद मिनटों में दादी और पौत्र ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। तब तक चालक बस समेत भाग चुका था। पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाल विकास राय फोर्स के साथ पहुंच गए। घायल टिंकू को अपनी जीप से जिला अस्पताल भेजा। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों से तहरीर लेकर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें