छिबरामऊ। सलेमपुर स्थित मां भगवती महाविद्यालय में मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा जानवी ने प्रथम, बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा सुहानी दीक्षित और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र दिव्यांश ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पारुल तृतीय स्थान पर रहीं। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला कौशल के माध्यम से विभिन्न विषयों को चित्रों में उकेरा। आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना रहा।
महाविद्यालय के प्रबंधक सचिन दुबे और प्राचार्य डॉ. केके सिंह सहित सभी प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता छात्राें को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।