फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला दीक्षितान के बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। आधी रात तक भक्त भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते रहे। राधा कृष्ण के वेश-भूषा में सजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात विधायक अर्चना पांडेय ने भगवान बांके बिहारी की आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरूआत की। छिबरामऊ महोत्सव में चुनी गई नृत्य प्रतिभाओं व वैष्णवी दीक्षित, पवन दीक्षित, जय दुबे, धर्मेंद्र दुबे ने ने हाथी घोड़ा वृंदावन में राधे राधे, मुझे लगी श्याम संग प्रीत इत्यादि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
इसके अलावा गोलू शर्मा की टीम ने मां का प्रेम व अमन पाठक ने सुदामा नाटक कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक अर्चना पांडेय, आयोजक सर्वेश दुबे एडवोकेट, गौरव त्रिपाठी, सभासद सुशील पांडेय, अभिषेक दुबे उर्फ रूपेश, अशोक दुबे, कल्लू दीक्षित, आनंद दीक्षित, रिंकू दीक्षित, राजेश दुबे, रामजी दीक्षित ने बच्चों का पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला में सजाई गई झांकियों को देखने के लिए देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सौरिख। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहाड़ी बाबा मंदिर में जागरण हुआ। पूरी रात भक्त राधा-कृष्ण के भजनों पर थिरकते रहे। कलाकारों ने कृष्ण लीलाओं को दिखाते हुए मनमोहक झांकियां निकाली गई।
कस्बे के मोहल्ला संजय नगर में स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर पर मैनपुरी से आई राजन पटेरिया जागरण पार्टी की गायक संजना सरगम (जयपुर) ने मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार सांवरे, सारी दुनिया है दीवानी राधा रानी, अंजली यादव (मैनपुरी) ने मेरे श्याम सलोने सरकार बना दो, क्यूं बिगड़ी मेरी कथा, श्याम के नैना कजरारे, सल्लू रंगीला (आगरा) ने शामली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया एवं श्याम तेरी मुरली पागल कर जाती है मुस्कान तेरी मोहन घायल कर जाती है, राजन पटेरिया (मैनपुरी) ने बुला लो वृंदावन की गिरधारी मेरी बीती उमरिया सारी तथा कान्हा बरसाने में आय जइयो बुलाय रही राधा प्यारी, आदि भजन प्रस्तुत किए। रात्रि जागरण के दौरान शंकर पार्वती कथा, राधा कृष्ण, सुदामा व मां काली की मनमोहक झांकी निकाली।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी , अरविंद राठौर ,रामदेव तिवारी ,ओमी चतुर्वेदी, डब्बू चतुर्वेदी, भुल्लन वर्मा, गिरीश वर्मा, किल्टू मिश्रा, जीतू हजेला, तनु मिश्रा, भूरा अवस्थी समेत नगर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें