तालग्राम। रोहली के मोक्ष दायिनी मां जाहरा देवी मंदिर में दूसरे शनिवार को हजारों भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर मन्नतें मांगी। मां को अनाज का चढ़ावा चढ़ाया।
शनिवार सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों भक्तों ने माथा टेककर अनाज चढ़ाया। मान्यता है कि मां जाहरा देवी में अनाज चढ़ाने से किसानों के खेतों में अच्छी फसल होती है।
इसके अलावा पशुओं को भी बीमारी नहीं होती है। एसडीएम और तहसीलदार ने मेला का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा, मेला प्रभारी धर्मेश तिवारी, थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार, राजेश प्रताप सिंह और आशीष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।