फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली हुई हवा, दिन भर छाई रही धुंध

विज्ञापन
शहर में छाई धुंध। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। बुधवार को दिन भर आसमान में धुंध छाई रही। दमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली पर छुटाई गई आतिशबाजी से धुआं फैला हुआ है। इससे वायु प्रदूषण में इजाफा हो गया है। हवा जहरीली होने से दमा से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में बुधवार को 31 सांस के मरीज पहुंचे। हालांकि किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए।
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. विनय कुमार शुक्ला ने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी से निकला विषैला धुआं सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच रहा है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह धुआं बेहद हानिकारक है। अगर किसी को सांस लेने में दिक्कत या गले में जलन महसूस होती है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। लापरवाही करने पर जान को खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से बचाव के उपाय
- मुंह और नाक पर कपड़ा रख कर बाहर निकलें।
- पेड़ और हरियाली वाले स्थानों पर अधिक समय बिताएं।
- दमा के मरीज बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।
- सांस लेने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें।
- रात को प्रमुख सड़कों से सटे मकानों के कमरे में सोने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें