फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में दो मरीज निकले डेंगू पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 14

विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच करते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम में उतार-चढ़ाव से डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सात मरीजों के खून की जांच में दो डेंगू पॉजिटिव निकले। सितंबर-अक्तूबर माह में अब तक 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सक डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में खून की जांच में सरायमीरा की ऊषा यादव व कन्नौज शहर के गौरव राजपूत में डेंगू के लक्षण मिले हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल व महिला विंग की ओपीडी में करीब 300 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवाएं लीं। डॉ. वीके शुक्ला ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दिन में मौसम गर्म हो जाता है। रात के समय ठंडक रहती है। चिकित्सक ने मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है।
कीटनाशक का कराया जा रहा छिड़काव
कन्नौज। जिले में डेंगू के मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.के स्वरूप ने जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.जेजे राम, डॉ.केसी राय को कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोकथाम का प्रयास चल रहा है। जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट आरडी यादव को निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू की जांच में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अगर किट की जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है तो एलाइजा टेस्ट करा लें। इससे पूरी स्थिति सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें