फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्र नगरी का इतिहास बताएगी द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कन्नौज

विज्ञापन
फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कन्नौज के मुहूर्त में संबोधित करते नवाब सिंह यादव, मौजूद एडीएम गजेंद्र - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के वैभवशाली इतिहास पर बनने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म द अनटोल्ड हिस्ट्री ऑफ कन्नौज का मुहूर्त शनिवार को हुआ। फिल्म के निर्देशक पी आचार्य ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में फिल्म बन जाएगी। जिले के छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तिर्वा, कन्नौज समेत 52 जगह शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

एनएम प्रोडक्शन प्रा. लिमिटेड मुंबई के बैनर तले बनने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म द अनटोल्ड हिस्ट्री ऑफ कन्नौज को लेकर शनिवार को शहर के जीटी रोड स्थित पुरातत्व संग्रहालय में मुहूर्त हुआ। एडीएम गजेंद्र सिंह ने फिल्म निर्देशक स्वामी पी आचार्य के साथ मुहूर्त किया। इस दौरान एनसी टंडन, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील राकेश शर्मा, सपा नेता नवाब सिंह यादव, परवेंद्र कौर, कवि सुशील राकेश, दिनेश दुबे और दीपक सिंह ने कन्नौज के इतिहास पर प्रकाश डाला। फिल्म के निदेशक स्वामी पी आचार्य ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक फिल्म रिलीज कर दी जाएगी।
इस दौरान जिला कमांडेंट होमगार्ड चंदन सिंह, अखिल भारतीय लोक साहित्य परिषद कन्नौज के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल तिवारी, सुलभ अग्निहोत्री, अवधेश मिश्रा, शिवांग श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, विशाल,राघवेंद्र और श्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें