फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर रोल नंबर लिखना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त कदम उठाए गए हैं। परिषद के निर्देश पर अब परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परिषद का पत्र मिलते ही सभी केंद्र के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कक्ष निरीक्षकों को भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वह परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को हर पेज पर रोल नंबर लिखने की जानकारी दें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इस वर्ष हाईस्कूल में 25,058 तथा इंटरमीडिएट में 22,447 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दोनों कक्षाओं के कुल 47,505 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि शासन एवं बोर्ड की मंशा परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की है। उन्होंने कहा कि परिषद के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं। यदि कोई परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के किसी भी पन्ने पर रोल नंबर अंकित नहीं करता है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अराजकतत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और सचल दल संयुक्त रूप से विशेष निगरानी करेगा। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों के परिचय पत्र निर्गत किए जा चुके हैं जिसको पहनना अनिवार्य है।
उत्तर पुस्तिका के पन्ने फाड़ना अपराध



बोर्ड के नए नियमों के तहत परीक्षार्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद सभी पन्नों की जांच अवश्य कर लें। किसी भी पन्ने को फाड़ना दंडनीय अपराध माना जाएगा। प्रश्नपत्र मिलने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें। उत्तर पुस्तिका के दोनों ओर की पंक्तियों का समुचित उपयोग करें। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें