फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशन नदी पर एक और पुल को मंजूरी

Sat, 07 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
पुल‌िस परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईशन नदी पर एक और पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह पुल पुराने पुल के समानांतर बनेगा और इसके निर्माण पर 10 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए होंगे। 10.5 मीटर चौड़े इस पुल का निर्माण सेतु विभाग करेगा और किसानों की जमीन इसके लिए अधिग्रहित होगी।
विज्ञापन


बता दें कि तिर्वा क्रासिंग से लेकर तिर्वागंज तक फोर लेन का निर्माण हो रहा है। चौड़ीकरण की मंजूरी मिलने के बाद से काम भी तेजी से चल रहा है। रास्ते में पड़ने वाले पेड़ों की कटान के साथ ही तिर्वा में अंडरग्राउंड केबिल का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

ताकि जल्द ही तिर्वा शहर के अंदर चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा सके। इस चौड़ीकरण में ईशन नदी का पुल सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था। जिला प्रशासन के स्तर से कई बार शासन को इस पुल निर्माण के लिए स्टीमेट भेजा गया है। जिलाधिकारी ने तीन बार रिमाइंडर भी भेजा, लेकिन शासनस्तर पर प्रस्ताव लटक गया।
विज्ञापन


पिछले माह केके इंटर कालेज खेल मैदान पर लैपटॉप सहित कई परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कार से तिर्वा मेडिकल कालेज पहुंचे। इस दौरान पुल निर्माण शुरू न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिस पर डीएम ने उनको भेजे गए रिमाइंडरों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पर समीक्षा बैठक ली। जिसमें संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें