फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी: धूप बेअसर, पारा लुढ़का, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। गुरुवार को भी शीतलहर का प्रकोप बना रहा जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर में निकली धूप भी बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सामने बेअसर साबित हुई। सर्दी के तेवर लगातार तल्ख बने हुए हैं, और सर्द हवाएं ठिठुरन का अहसास करा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दोपहर के समय आसमान साफ हुआ और कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि, बर्फीली हवाओं के कारण निकली धूप की तपिश लोगों को राहत नहीं दे पाई। लोग छतों और पार्कों में धूप सेंकने के लिए निकले, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण उन्हें गर्माहट महसूस नहीं हुई। शाम ढलते ही पारा एक बार फिर तेजी से लुढ़क गया जिससे गलन और अधिक बढ़ गई।
कोहरे और शीतलहर का सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। अत्यधिक ठंड के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं। हाईवे, शहर की बाजार और गलियों में सन्नाटा छाया रहा। दिन में भी लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

पांच दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गलन और शीतलहर से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी पांच दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है, इसलिए वर्षा की कोई आशंका नहीं है। हालांकि, सुबह और रात के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें