फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला उद्योग बंधु की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें अनुपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी बैठक में एजेंडा बिंदुओं की प्रगति एवं कार्ययोजना के साथ उपस्थित रहें।
विज्ञापन

डीएम ने एचपीसीएल को दिए गए चार वाणिज्यिक गैस कनेक्शनों का तत्काल संचालन एवं गैस पाइपलाइन कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। व्यापारियों द्वारा सड़कों में गड्ढे व खुली नालियों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सड़क कार्य के साथ-साथ, नालों की साफ सफाई 15 मई से 15 जून तक विशेष अभियान चलाकर अतिरिक्त मैनपावर लगाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि व्यापारी मंडल पर विश्वास कायम रखें, किसी भी कार्य में लापरवाही न बरती जाए। नगर निकाय एक्टिव होकर कार्य करें, शहर को सुव्यवस्थित और साफ स्वच्छ दिखे यह लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरा करें। उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से संबंधित फाइलें परीक्षण के बाद ही बैंकों को प्रेषित की जाएं, ताकि लाभार्थी को अनावश्यक भटकना न पड़े।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत सभी स्मार्ट मीटर प्री-पेड से पोस्टपैड मोड में परिवर्तित किए जा रहे हैं। बिल एसएमएस, व्हाट्सएप से उपलब्ध होगा जो माह की 10 तारीख तक मिलेगा। विद्युत मीटर में कोई बदलाव नहीं होगा। समायोजित सिक्योरिटी राशि चार किस्तों में जोड़ी जाएगी तथा 30 अप्रैल 2026 तक के बकाये पर 10 किस्तों की सुविधा दी जाएगी। 15 मई से 30 जून तक विशेष शिकायत निस्तारण शिविर लगाए जाएंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत, अग्रणी जिला प्रबंधक, राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें