फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वर्षा में क्षतिग्रस्त हाईवे की सड़कों को शीघ्र सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुुरुवार को कलक्ट्रेट गांधी सभागार में हुई। इसमें एडीएम देवेंद्र सिंह ने एनएच की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क की गुणवत्ता से दुर्घटनाएं कम होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां लाइट नहीं है, वहां प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। ब्लैक स्पॉट पर साइनेज और सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं। एंबुलेंस हमेशा तैयार रहे और अस्पतालों में मेडिकल व्यवस्था बेहतर हो। साइनेज का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। गति नियंत्रण के लिए स्पीड मीटर लगाने को कहा। डुंडवा बुजुर्ग के पास ब्लैक स्पॉट सहित अन्य खतरनाक स्थानों पर साइनेज, लाइट और सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए।
हाईवे पेट्रोलिंग तेज करने और टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट कराने को कहा। उन्होंने कहा कि रात में लंबी दूरी के चालक थकान में वाहन न चलाएं। संभव हो तो दो चालकों की व्यवस्था हो और बीच-बीच में विश्राम करें। हाईवे के अनाधिकृत कट बंद किए जाएं। बस अड्डे के पास फुटपाथ का लेवल सड़क से नीचे होने से जाम की समस्या पर फुटपाथ को सड़क के बराबर करने को कहा। शनिवार-रविवार को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, एआरटीओ इज्या तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें