फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दरोगा ने पहले लिया खर्चा-पानी, काम न होने पर लौटाने की पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अभी रिश्वत में आलू के नाम पर रुपये मांगने के आरोप की जांच ही चल रही है कि एक और ऑडियो वायरल होने लगा है। इसमें राजस्व से जुड़ी शिकायत की जांच के लिए पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए रुपये लिए गए। हालांकि काम नहीं हुआ तो शिकायत करने वाले ने नाराजगी जताई। इस पर दरोगा ने उसे रुपये वापस करने का भी ऑफर दिया। दरोगा और शिकायतकर्ता के बीच का बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल है। अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

काम के बदले दाम का यह मामला भी सौरिख थाना से ही जुड़ा है। वायरल ऑडियो के आधार पर यह कहा जा रहा है कि सौरिख थाना में तैनात एक दरोगा और थाना क्षेत्र के किर्राना गांव निवासी एक युवक के बीच किसी मामले के निपटारे से जुड़ी बात हो रही है। अलग-अलग समय में हुई बातचीत से जुड़ी ऑडियो क्लिप में यह सुना जा रहा है कि जिस काम के बदले दरोगा ने खर्चा-पानी की मांग की है। बाद में जब काम नहीं हुआ तो शिकायतकर्ता ने फोन कर नाराजगी जताई।
इस पर दरोगा की ओर से कहा जा रहा है कि अभी मैं जिले से बाहर हूं। 15 अगस्त तक वापसी होगी। तब मिलकर अपने रुपये वापस ले लेना। इस ऑडियो क्लिप के बारे में जब सौरिख थाना के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी ऑडियो क्लिप की जानकारी से इंकार किया। खुद को इस पूरे प्रकरण से अंजान बताया।
विज्ञापन


इनसेट
आम रास्ता के विवाद से जुड़ा है मामला

सौरिख थाना क्षेत्र के किर्राना गांव निवासी गिरीश चंद्र के पैतृक मकान का आम रास्ता गांव के कुछ लोगों ने बंद कर दिया था। आरोप है कि प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। गिरीश ने दोबारा इसकी शिकायत की तो जांच थाने में तैनात दरोगा के पास आई। आरोप है कि जांच रिपोर्ट पक्ष में लगाने के नाम पर ही दरोगा ने खर्चा-पानी लिया था।

इनसेट
दरोगा और शिकायतकर्ता के बीच आरोप-प्रत्यारोप
इस संबंध में जब संबंधित उप निरीक्षक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया इस समय वह ट्रेनिंग पर जालौन में हैं। शिकायतकर्ता की ओर से उनपर दबाव बनाया जा रहा था। दरोगा के अनुसार राजस्व टीम जांच में गई थी और शिकायतकर्ता गलत तरीके से रिपोर्ट लगवाना चाहता था। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है दरोगा एक ऑडियो में कह रहे हैं कि वापस आते ही खर्चा पानी वापस कर देंगे।

वर्जन
वायरल ऑडियो की जानकारी नहीं मिली है। इसे पता किया जाएगा। जांच में अगर दोष पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार आनंद, एसपी



उमेश चंद्र चपुन्ना-भावलपुर चौकी प्रभारी
कन्नौज। सौरिख थाना क्षेत्र के चपुन्ना भावलपुर चौकी प्रभारी रामकृपाल को रिश्वत में आलू मांगने पर चार दिन पहले एसपी अमित कुमार आनंद ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात उमेश चंद्र को चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही पुलिस लाइन से दरोगा राजेंद्र सिंह को तिर्वा थाना, नसीम खान को थाना सौरिख भेजा है और रुकनुद्दीन खान को न्यायालय सुरक्षा, चुनाव प्रकोष्ठ से ब्रजेंद्र सिंह को साइबर थाना भेजा है। वहीं सिपाही भीमेंद्र सिंह, महेश चंद्र, सोनू कुमार को भी साइबर थाना में स्थानांतरित किया गया है। महिला मुख्य आरक्षी शशि कुमारी को पेशी कार्यालय सीओ तिर्वा, आरक्षी प्रवेश कुमारी को गुरसहायगंज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें