फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खड़े कंटेनर में पीछे से घुसी डीसीएम, पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले आधारकार्ड और मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मृतकों में तीन अमेठी व दो जौनपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन




हादसा शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। गुरुग्राम से अमेठी फाइबर लादकर जा रही डीसीएम गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर कट के पास एक ढाबे के बाहर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से डीसीएम में फंसे पांच लोगों को बाहर निकलवाया। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दम तोड़ने वालों की पहचान अमेठी मोहनगंज के रमईपुर निवासी सोनू शर्मा (25), अमेठी जगदीशपुर के मोहम्मदपुर निवासी संतोष कुमार (40), अमेठी मुंशीगंज के बरियार बिसेन कपुरवा निवासी प्रशांत कुमार सिंह (23), जौनपुर मछली शहर के मैथिली मथुरा निवासी पवन कुमार (34), यहीं के मछली शहर निवासी विपिन (35) के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने सोनू, संतोष और प्रशांत के परिजनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पवन और विपिन के परिजन देर शाम को जौनपुर से शहर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें