फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झगड़े की सूचना पर गए दरोगा-सिपाही पर फावड़े से हमला, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा/ इंदरगढ़ (कन्नौज)। गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने जब एक आरोपी को पकड़ लिया तो उसने फावड़े से उन पर हमला बोल दिया। साथ में गए सिपाही ने बचाने का प्रयास किया तो उसने वर्दी फाड़ डाली। घायल दरोगा और सिपाही को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी को फावड़े समेत पकड़कर उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नेकापुर गांव में सोमवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो रहा था। एक पक्ष ने झगड़े की सूचना उमर्दा चौकी प्रभारी हरे कृष्णा को दी। चौकी प्रभारी व सिपाही आरिफ कुरैशी गांव पहुंचे और झगड़ा कर रहे आरोपी लालू को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक वह शराब के नशे में धुत था और पुलिस से भिड़ गया। इसके बाद उसने दरोगा पर फावड़े से हमला बोल दिया पर वह बाल-बाल बच गए। सिपाही ने दरोगा को बचाने के लिए उसे पकड़ा तो वह सिपाही से भिड़ गया और उसकी वर्दी फाड़ डाली।
चौकी प्रभारी के सिर, चेहरे व हाथ में चोट आईं तो सिपाही भी घायल हो गया। चौकी प्रभारी ने थानाध्यक्ष पारुल चौधरी को घटना की जानकारी दी। तब वह मौके पर पहुंचीं और आरोपी लालू को पकड़कर थाने ले आईं। आरोपी लालू के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में हो रहे झगड़े में बीचबचाव करते समय चौकी प्रभारी को चोटें आईं और एक पक्ष से लालू ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना की जांच सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका वाजपेयी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें