फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र के अंदर एजेंटों में मारपीट

Fri, 30 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन ब्लाक के प्राथमिक स्कूल चपुन्ना में बने मतदान केंद्र पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे बीडीसी प्रत्याशी के एजेंट अभिषेक द्विवेदी व वोटर राजकिशोर शर्मा के बीच फर्जी वोट को लेकर तू-तू-मैं-मैं होने लगी। इसके बाद केंद्र पर ही दोनों के बीच मारपीट होने लगी। उधर, ठठिया क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के बाद वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, मारपीट देखकर पीठासीन अधिकारी रविप्रकाश दुबे ने तत्काल डीएम व एसपी को सूचना दी। 15 मिनट में डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने घेराबंदी करके अभिषेक, राजकिशोर के अलावा चार अन्य लोगों को पकड़कर थाने में बंद कर दिया।

पुलिस ने एक-दूसरे के साथ मतदान केंद्र के बाहर भी मारपीट कर रहे लोगों को लाठियां चटकाकर खदेड़ा। एसआई रवींद्रनाथ यादव मौके पर डटे रहे। सौरिख थानाध्यक्ष रजनेश चौहान मतदान समाप्त होने तक इसी बूथ पर डटे रहे। उधर, ठठिया क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मतदान करने आए एक वृद्ध की वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर मौत हो गई।
विज्ञापन


जैतापुर गांव निवासी पुत्तीलाल (60) मताधिकार का प्रयोग करने बस्ता प्राइमरी पाठशाला मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद वह मतदान केंद्र से बाहर निकले। इसी दौरान उन्हें तेज खांसी आई इसके साथ ही मुंह से खून निकलने लगा। कुछ ही देर में वह चक्कर खाकर गिर पड़े और मौत हो गई।

साथ में चल रहे परिजन शव को लेकर घर चले गए। उधर, मतदान केंद्र मोहद्दीनगर में जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी सिपाहीलाल कठेरिया के पुत्र सुबोध ने पहुंचकर हंगामा किया। पोलिंग स्टेशन के अंदर घुस गया। इससे अफरातफरी मच गई। यह देख मौके पर मौजूद दरोगा कालीकृष्ण ने उसे दबोच लिया।

इसके बाद दरोगा रामशरन यादव की सुपुर्दगी में उसे सौंप दिया। पुलिस उसे जीप में बैठाकर थाना सौरिख के लिए चल पड़ी। रास्ते में जीप की गति धीमी होने पर प्रत्याशी के पुत्र सुबोध ने पुलिस कर्मियों को चकमा देते हुए धक्का दिया और खेतों की ओर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें