फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की जान गई

Wed, 10 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ताहपुर-छिबरामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अंडर पास छिबरामऊ के पास एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुड़ला टिकुरियन गांव निवासी बच्चनलाल (30) पुत्र सुभाष चंद्र किसान थे। मंगलवार को किसी काम से तालग्राम कस्बे आए थे। वहां से शाम सात बजे बाइक से घर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास छिबरामऊ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत कई फिट गहरे खड्ड में जा गिरी और बच्चनलाल घायल हो गए। चालक गाड़ी समेत भाग गया। सूचना पर पहुंचे एसआई संंजीव कुमार जख्मी किसान को पुलिस जीप से सीएचसी तालग्राम लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। किसान की पत्नी ममता, दो पुत्री आशिकी (4) आरुषी (3) एक चार माह का पुत्र है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि तहरीर मिलते ही गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें