फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की तालाब में डूबकर मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
राोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मिरगांवा। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिरगावां गांव में सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे डेढ़ वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। गांव की युवती ने छत से छलांग लगाकर उसे बचाने का अथक प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। गांव के लोगों ने युवती के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


मिरगावां गांव निवासी अर्चना बुधवार को बैंक से रुपया निकालने के लिए गई थी। वह अपने डेढ़ वर्षीय मासूम को घर पर खेलता हुआ छोड़ आई थी। घर पर उसके बुजुर्ग ससुर मौजूद थे। बालक किसी तरह खेलते-खेलते घर के बाहर निकल गया और कुछ दूर स्थित तालाब में गिर गया। ससुर इस बात को जान नहीं सके।

इसी दौरान तालाब के निकट स्थित मकान की छत पर सोनी पुत्री मोहसिन किसी काम से गई हुई थी। उसने तालाब में किसी बच्चे के हाथ देखे तो वह बिना देरी लगाए उसने तालाब में छलांग लगा दी और बच्चे के आनन-फानन में तालाब से बाहर निकालकर लाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


उधर, अर्चना ने जब अपने मासूम की घर में खोजबीन की तो पता नहीं चलने पर वह इधर-उधर लोगों से पूछतांछ की। जानकारी पर वह तालाब पर पहुंची तो मासूम के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। उसका इकलौता पुत्र था। उसका पति बाहर प्राइवेट जॉब करके परिवार का भरण-पोषण करता है। हालांकि गांव के लोगों ने छलांग लगाने वाली युवती की सराहना की। कहा कि उसने बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें