फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खुले टैंक में गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। घर से खेलने के लिए निकले मासूम की खुले टैंक में गिरकर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर की दीपकपुर रोड पर गौरव शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। वह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार को उनका पांच साल का बेटा हरिओम (5) खेलने खेलते घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आस पड़ोस में भी कुछ पता नहीं चला। इसी बीच मां मनोरमा की नजर पड़ोस में स्थित टिंकू गुप्ता के प्लॉट में शौचालय के लिए बनाए टैंक पर पड़ी। वहां ऊपर तक पानी के छींटे देखकर उन्हें संदेह हुआ और वह उसमें कूद गईं। नीचे हरिओम पड़ा था। बेटे को गोद में लेकर बदहवास मनोरमा 100 शैया अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। हरिओम चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें