फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मासूम की मौत

Tue, 13 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
शव के पास रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर में अपनी ननिहाल में मामा की शादी में शामिल होने आए मासूम की अर्थिंग वायर से चिपककर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन


ग्राम बिकूपुर निवासी किशनपाल बाथम के बेटे नन्हे लाल का 16 जून को तिलक समारोह और 18 जून को बारात जानी है। शादी में शामिल होने के लिए किशन पाल की बेटी ग्राम अकबरपुर निवासी रीता पत्नी रामजीत बाथम भी शामिल होने के लिए आईं थीं। मंगलवार दोपहर रीता का तीन वर्षीय बेटा नितिन घर में खेल रहा था। घर में ही अर्थिंग वायर लगा था, जिसमें करंट आ रहा था।

खेल-खेल में नितिन ने अर्थिंग वायर छू लिया, जिससे वह तार में चिपक गया और करंट लगने से बेहोश हो गया। परिजनों ने लाठी-डंडे से वायर को अलग किया और नितिन को लेकर नगर के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई। अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र सचान ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें