ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सिखवापुर निवासी सुरेंद्र का पांच वर्षीय पुत्र नितिन कुमार रविवार को गांव के तालाब के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया।
इधर, शाम हो जाने तक नितिन जब घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरु की। आस-पास कहीं भी उसके बारे में जानकारी न होने पर परिजनों को नितिन के तालाब में डूबने का शक हुआ। रात करीब 12 बजे परिजनों को नितिन का शव तालाब में उतराता मिला। सोमवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि उन्हें परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का निकास न होने से तालाब उफान पर है। अगर प्रशासन द्वारा अगर जल्द तालाब के पानी के निकास के लिए नाला न बनाया गया तो और भी अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं।