फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक से सड़क पर गिरने से महिला की मौत

Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। फागुआ भट्ठा-गोवा मार्ग पर कानपुर से पुत्र और पति के साथ घर वापस आ रही महिला बाइक से सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अमोलर निवासी हरिशचंद्र खटिक की पत्नी मीरा उर्फ शंकुतला (62) कानपुर अस्पताल में भर्ती भाभी को देखने रविवार को गई थी। सोमवार को पुत्र मिथुन और पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। देर शाम तिर्वा कोतवली गांव लोहामढ़ ईंट भट्ठे के पास पहुंचते ही नींद की झपकी आने से बाइक से सड़क पर जा गिरी और घायल हो गई। परिवार के लोग गुरसहायगंज निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। इलाज के दौरान घायल महिला ने देर रात दम तोड़ दिया। पति और पुत्र खेती कार्य के साथ पशुपालन और बकरा बकरियों की खरीद फरोख्त का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें