फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तालाब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरागढ़ में तालाब में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह ग्राम खजुरागढ़ निवासी सुरेंद्र कठेरिया खेत से घास लेने गए थे। पत्नी शीला जानवरों को चारा डाल रही थी। तभी सुरेंद्र का तीन साल का बेटा रिषभ घर से बाहर निकल गया। जब शीला जानवरों के काम से फुर्सत हुई तो रिषभ उसे घर में नहीं मिला।
इस पर उसने रिषभ की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद सुरेंद्र भी खेत से घर पर आ गया और पत्नी के साथ वह भी बच्चे को तलाशने लगा। घर से चंद कदम दूर पर स्थित तालाब में फिसलने से निशान ग्रामीणों ने देखे और जानकारी सुरेंद्र को दी। सुरेंद्र जब तालाब के किनारे पहुंचे तो उनको बेटे के पैर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तालाब में घुसकर बच्चे को बाहर निकाला और आनन-फानन में सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रिषभ चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता सुरेंद्र कठेरिया मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें