फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से मासूम की मौत, चार घायल

Thu, 03 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
भाईदूज पर दंपति समेत पांच लोग एक बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर जरेरा गांव के पास कार की टक्कर से दो माह के बच्ची की मौत हो गई। जबकि दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
विज्ञापन


कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी मानसिंह (30) की ससुराल हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम गांव मझियारा में है। मंगलवार की शाम वह पत्नी उर्मिला (27), पुत्री प्रिंसी (3), हिमांशु (5) और दो माह की पुत्री मुस्कान के साथ ससुराल जा रहे थे। हरदोई जनपद के गांव जरेरा के सामने एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार लोग खड्ड में जा गिरे।

कुछ यात्रियों की नजर खड्ड में पड़े मानसिंह व उनके परिजनों पर पड़ी तो सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दो माह की मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें