फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर सर्वे करने के लिए दी जानकारी

Fri, 27 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत परिवारों का सत्यापन कराया जा रहा है। सर्वे करने वाले घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इसके बारे में सर्वे करने वालों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर गुरुवार को नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ब्लाक स्तरीय और नगरपालिका सभागार में नगर क्षेत्र के सत्यापन अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें सर्वे फार्म एवं ऑनलाइन प्रार्थनापत्र में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बैंक एकाउंट का विवरण भरने के बारे में बताया गया।

तहसील, ब्लाक और नगरपालिका परिषद स्तर पर सर्वे फार्म जमा करने के लिए एक काउंटर बनाया जाए जिसमें सर्वे फार्म जमा कर उसकी प्राप्ति रसीद दी जाए। प्रतिदिन प्राप्त होने वाले फार्मों का विवरण एक रजिस्टर और कंप्यूटर पर फीड किया जाए। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भ्रमण के समय इस रजिस्टर का निरीक्षण अवश्य करें। सर्वे फार्म में मुखिया के साथ परिवार के समस्त सदस्यों की फोटो लगाना आवश्यक है, लेकिन यदि परिवार की फोटो प्राप्त नहीं हो पा रही हैं तो फार्म अस्वीकार न किया जाए।
विज्ञापन


सर्वे फार्म में महिला मुखिया को ही वरीयता दी जाए और उसका फोटो चस्पा किया जाए। एक परिवार में यदि कई परिवार शामिल हैं तो ऐसी स्थिति में परिवारों को प्रथक करते हुए सर्वे फार्म भरवाए जाएं। पात्र गृहस्थी की मुखिया की माता का नाम अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें