कन्नौज। शहर में औद्योगिक हलचलों में तेजी लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कारोबारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि कारोबारियों को सहूलियत के हिसाब से सभी सुविधाएं मिलेगी। इस दौरान दो कारोबारियों ने परफ्यमरी और मल्टीप्लेक्स स्थापित करने की सहमति जताई।
शहर के निवेश को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम शुभ्रान्त शुक्ल ने कारोबारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व कारोबारियों ने भाग लिया। इस दौरान हैदराबाद के बहादुरपुर निवासी निशीथ दुबे ने कहा कि वह जल्द मानपुर गांव में दुबे परफ्यूमरी की स्थापना करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मूलरूप से शहर के पंसारियान मोहल्ला के ही रहने वाले हैं। वहीं कचहरी टोला मोहल्ला निवासी कारोबारी हिमांशू गुप्ता ने कहा कि वह विनोद दीक्षित अस्पताल के पास मल्टीप्लेक्स का निर्माण कराएंगे। डीएम ने नगर पालिका, तहसील, अग्निशमन, प्रदूषण विभाग और लोका निर्माण विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र से लेकर मानचित्र पास करने के निर्देश दिए।