फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मौसम बदलने से आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोहरे की मार से आलू में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। फसल को नुकसान से बचाने के लिए किसानों ने दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी किसान चंद्रप्रकाश ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बर्फवारी के कारण वातावरण में कोहरे के साथ नमी अधिक हो गई है। कुछ दिनों तक अगर ऐसा ही मौसम रहा तो आलू की फसल में झुलसा रोग लगने लगेगा। रोग लगने पर फसल की पैदावार पर असर पड़ता है। सराय दायमगंज के किसान चरन सिंह शाक्य, सफा खेड़ा के फूल सिंह, लक्षीराम नगला के टिल्लू किसानों का कहना है कि कीटनाशक दवा का छिड़काव व सिंचाई कर फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ एवं केंद्रीय बीज भंडार गुरसहायगंज के प्रभारी सिपाही लाल ने बताया कि झुलसा रोग से बचाव के लिए किसान डाईफेन एम 45, कार्बनडाजिम को निर्धारित मात्रा में पानी में मिलाकर छिड़काव करें। रोग अधिक होने पर इन दवाओं के साथ मेटालॉक को मिलाकर नुकसान से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें