फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवास का लिंटर टूटा, तीन भाई-बहन दबे

विज्ञापन
इंदिरा आवास का गिरा लिंटर व लगी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकरी कलसान में आठ साल पहले बने इंदिरा आवास का लिंटर टूटकर गिर गया। स्कूल का होमवर्क कर रहे तीन भाई-बहन दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


टिकरी गांव निवासी दयाराम शंखवार पुत्र डम्मरलाल अपने बड़े पुत्र अमित के साथ सोमवार को गांव में मजदूरी करने गए थे। बेटा अनिल कुमार (5) कक्षा दो, अतुल कुमार (7)  कक्षा तीन व पुत्री  शांती (12) कक्षा पांच में गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने चले गए। यह स्कूल से लौटकर खाना खाने के बाद कमरे में बैठकर होमवर्क कर रहे थे। तभी आवास का लिंटर भरभरा कर गिर गया। तीनों इसमें दब गए। रेनू पत्नी अमित ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे के करीब दोनों देवर व ननद पढ़ाई कर रही थीं। वह मवेशियों को चारा डाल रही थीं। तभी मकान की छत ढह गई। तीनों दब गए। शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी, सुनील, सत्यपाल, रामचंद्र आदि ने मलबा हटाकर बाहर निकाला। बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के अरुण कुमार ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें