कन्नौज। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौतों के बाद जिला प्रशासन भी चेता है। दो दिनों से जिले की देसी, विदेशी शराब की दुकानों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी छापा मार रहे हैं। रविवार को एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह के साथ तिर्वा क्रासिंग पर शराब की दुकान चेक की गई। एएसपी ने कहा कि शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। कैमरे ऐसे हों जो रात में बंद न हों। यहां के बाद कई अन्य दुकानों की भी चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान एएसपी के साथ आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह भी मौजूद थे। शहर की कई दुकानें चेक की गईं। सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग की शराब दुकान निरीक्षण में उन्होंने बोतल व पौआ को निकाल कर चेक किया।
सेल्समैन से पूछताछ की। एएसपी ने कहा कि अपने मालिक से बोल कर शराब दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवा लें। इसके बाद रोडवेज बस स्टाफ के पास, बाईपास के नजदीक व मानीमऊ हरदोई रोड की दुकानों को चेक किया गया। कहीं कोई अवैध चीज नहीं मिला।